"उससे ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी...", विराट कोहली के बारे में ये क्या बोल गए रिकी पोंटिंग

Rickty Ponting Reacts On Virat Kohli ODI Carrier: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली का बल्ला गरज उठा हुआ है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा था। जिसके बाद उनकी इस पारी की चर्चा खूब हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के वनडे करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में 23 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। जिसमें विराट कोहली ने चौका माकरा अपना शतक पूरा किया था और भारत को मैच भी जिताया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। भारता का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है।

क्या बोले रिकी पोंटिंग? 

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैंने 50 ओवर के फॉर्मेट में विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी देखा है। अब जबकी वह मुझसे आगे निकल गए हैं और केवल दो बल्लेबाज ही उनसे आगे हैं, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में याद किए जाएंगे। वह इस स्तर पर पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। पोंटिंग ने कहा कि निश्चित तौर पर शारीरिक रूप से वह पहले की तरह फिट हैं और अपने खेल के इस पहलू पर असाधारण रूप से कड़ी मेहनत करते हैं।

विराट कोहली का वनडे करियर

आपको बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 14000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने रन के मामलों में रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है। उनसे आगे अब सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा हैं। विराट कोहली ने अब तक 299 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 58.20 के एवरेज से 14085 रन बनाए हैं। जिसमें 21 शतक शामिल है। उन्होंने वनडे में 73 अर्थशतक भी लगाए हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन है।   

Leave a comment