
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध किसी से अछुता नहीं है लेकिन रूप को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रूस की गिनती दुनिया के ताकतवर देशों में होती है। इतना ही नहीं क्षेत्रफल में भी यह देश काफी बड़ा है। लेकिन आज हम आपको को रूस के बारे में कुछ ऐसी ही बातें बताने जाएंगे।जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।
आपको बता दें कि रूस इकलौता ऐसा देश है जहां पर एक ही टाइम में आधे देश में दिन तो आधे देश में रात होते हैं। हैरानी की बात ये है कि ऐसा एक या दो दिन नहीं होता है। बल्कि ढाई महीने तक यह खेल चलता है, जब यहां सूरज छिपता ही नहीं है। लिहाजा, रूस को 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने से लेकर जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां ऐसा ही चलता है।
वहींजिस वोदका को लेकर चटकारे लेकर पीते हैं। कभी सोचा है कि इसका जनक कौन है? हो सकता है आप में से कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी हो, जबकि कईयों ने गौर भी नहीं किया होगा? तो हम आपको बता दें कि रूस में सबसे पहले वोदका का इस्तेमाल किया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस इकलौता ऐसा देश है, जहां पुरुषों से ज्यादा आबादी महिलाओं की है।
इसके अलावाएक समय ऐसा था जब रूस में आप दाढ़ी नहीं रख सकते हैं। क्योंकि, दाढ़ी रखने पर यहां टैक्स लगता था। रूस का एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। यह एक मात्र ऐसा देश है, जहां शराब पीने से हर साल 5 लाख से ज्यादा लोग मर जाते हैं।रूस में जानवरों का भी बड़ा ख्याल रखा जाता है। तभी तो यहां लोमड़ी को रहने के लिए घर दिया जाता है।
Leave a comment