Bank Holiday Today: दिवाली के बाद पैसे जमा करने या निकालने अथवा भिन्न-भिन्न कामों को लेकर लोग बैंक जाते हैं। त्योहारों के मौसम में पैसों के जरूरत के हिसाब से बैंक आना- जाना पड़ता हैं। ऐसे में ये जानकारी बहुत जरुरी हैं की कब-कब किस दिन बैंक खुले हैं। क्यूंकि कई बार ऐसा होता हैं की हम बैंक जाते हैं और बंद रहने केक कारण हमारा काम नहीं होता हैं और हमें वापस आना पड़ता हैं तो टेंशन की कोई बात नहीं हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कब-कब बैंकों में छुट्टी रहेगी।
9 नवंबर को इन शहरों में बैंक रहेगा बंद
गोवर्धन पूजा को लेकर भारत के कई राज्यों के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे जिनमें अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर का नाम शामिल हैं। इन शहरों में गोवर्धन पुजा को लेकर बैंक में कामकाज नहीं हो पाएगा। और बैंक बंद रहेंगे अगर आप इन शहरों में से किसी भी शहर के निवासी हैं तो 9 नवंबर को बैंक ना जाएं।
10 नवंबर को इन शहरों में बैंक रहेगा बंद
मंगलवार, 10 नवंबर को दिवाली प्रतिपदा और विक्रम संवत नूतन वर्ष के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर (नवी मुंबई), बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप इन शहरों में से किसी भी शहर के निवासी हैं तो 10 नवंबर को बैंक ना जाएं।
11 नवंबर को इन शहरों में बैंक बंद
बता दें की 11 नवंबर को भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चक्कौबा को ध्यान में रखते हुए गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। जिसके कारण बैंक में काम काज नहीं हो पाएगा।
13 नवंबर को इन शहरों में बैंक बंद
वहीं 13 नवंबर को मेघालय के मेघालय के वांगला महोत्सव के कारण केवल शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा देश के सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे और नियमित रूप से बैंकों में काम चलेगा।
Also read: कहीं फैक्ट्री तो कहीं घर में लगी भीषण आग, दिवाली के मौके पर दिल्ली-UP-MP तक में दिखा अग्निकांड
14 और 15 नवंबर को भी नहीं होगा बैंक में काम
शनिवार, 14 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. RBI के नियमों के मुताबिक, इस दिन देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी रविवार, 15 नवंबर को भी साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश और देश कई हिस्सों में उस दिन छठ पूजा का करना और दूसरे दिन संध्या अर्घ्य का दिन होगा। हालांकि इस इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई छुट्टी कक एलान नहीं किया गया हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में 9 से 15 नवंबर के बीच बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो RBI का हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें। हालांकि, बैंक बंद रहने के दौरान भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं आमतौर पर चालू रहेंगी। इससे आपको पैसे भेजने या रिसीव करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।