
टीवी धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर सुर्खियों में आई जमशेदपुर की बेटी प्रत्युषा बनर्जी का श्राद्धकर्म मुंबई में होगा। यह जानकारी प्रत्युषा के पिता के मित्र और पारिवारिक सूत्रों ने दी है। शुक्रवार को मुंबई में प्रत्युिषा का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। सूत्रों ने बताया कि प्रत्युषा की मौत की जांच कर रही मुंबई पुलिस को सहयोग करने के लिए उसके माता-पिता अभी कुछ दिन मुंबई में ही रहना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने प्रत्युषा का श्राद्धकर्म मुंबई में करना उचित समझा। जमशेदपुर में अभी उनके नजदीकी रिश्तेदारों में दादी झरना बनर्जी हैं, जो श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुंबई जाना चाहती हैं। वह प्रत्युषा से जुड़े सामचार जानने के लिए अपने घर में लगातार टीवी देख रही हैं। दादी को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी पोती प्रत्युषा ने आत्महत्या की है।

Leave a comment