मल्लिका शेहरावत जिन्होने काफी
मशक्कत के बाद बॉलीवुड़ में अपना अहम स्थान बनाया है और कई बड़े बड़े स्टार्स के
साथ काम भी कर चुकी है दरअसल बॉलीवुड में आजकल बायोपिक का ट्रेंड काफी चल रहा है
और अब अगर अगर मल्लिका शेरावत इस राह पर चलती हैं तो वह द्रोपदी का किरदार निभाना
चाहेंगी। यहां एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिका से पूछा गया कि वह किस किरदार की
बायोपिक करना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि द्रोपदी..क्योंकि वह
एक पौराणिक चरित्र है। वह बहुत शक्तिशाली महिला थीं और मेरे मन में वह काफी स्ट्रांग
है।
बड़े पर्दे पर आखिरी बार
मल्लिका को के.सी. बोकाडिया की डर्टी पॉलिटिक्स में देखा गया था। आगे आने वाली
परियोजना के बारे में बात करते हुए मल्लिका ने कहा, मुझे बहुत से
ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैं सही स्क्रिप्ट और सही फिल्म चुनने के लिए सचेत रहना चाहती
हू।