Elvish Yadav: नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज किया FIR, जानें पूरा मामला

Elvish Yadav: नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज किया FIR,  जानें पूरा मामला

Elvish Yadav:बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव इन दिनों अपने नए टीवी शो को लेकर चर्चाओं में छाए हुए है। खबरों के मुताबिक एल्विश और अभिषेक जल्द नए रियालिटी शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में नजर आने वाले है। इस बीच एल्विश यादव मुश्किलें में फंसे गए है। वहीं जल्द एक मामले में उनसे पूछताछ भी की जा सकती है।

एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में एक रेड मारी। जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने यहां से 5 कोबरा और उनका जहर बरामद किया है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। इस मामले में  पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने यह रेड मारी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

बिग बॉस विजेता जिंदा सापों के साथ बनाते थे वीडियो

दर्ज FIR में एल्विश यादव का नाम भी आरोपियों में दर्ज है। ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है। बकौल गौरव गुप्ता ने इसकी सूचना दी थी। उन्होंने ये भी बताया गया है कि एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी।

स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप बरामद

पुलिस ने अपनी छापेमारी में स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है।

 

Leave a comment