
एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ जोड़ी बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। जल्द ही यह जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म \'दिलवाले\' में नजर आएगी।
हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने नए प्रोजेक्ट दिलवाले की घोषणा की थी। फिल्म में एक बार फिर से शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी दिखाई देगी। बॉलीवुड में इन दोनों की की केमिस्ट्री बहुत अच्छी मानी जाती है।
इससे पहले दोनों ही दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे ,माय नेम इज खान और कभी खुशी कभी गम में साथ नजर आ चुके हैं। फैशन वीक में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में शिरकत करने पहुंची एक्ट्रेस काजोल ने कहा,हां मैं रोहित शेट्टी की फिल्म कर रही हूंं। मैं शाहरुख के साथ फिल्म में काम करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं।

Leave a comment