हनी सिंह ने मनाया अपना 32 वां जन्मदिन

 हनी सिंह ने मनाया अपना 32 वां जन्मदिन

बॉलीवुड रैप सिंगर यो यो हनी सिंह ने 32 साल हो गए है। लम्बे समय से बीमार चल रहे हनी सिंह ने अपना बर्थडे को आपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ बड़े सिंपल तरह से सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में जैजी बी और अलफाज शामिल थे।

हनी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जैजी बी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनकी बहन और पत्नी भी नजर आ रही हैं।

हनी ने ट्वीट कर बताया की मेरे घर आकर मुझसे और मेरे परिवार से मिलने के लिए शुक्रिया जैजी पाजी। काफी समय से लाइम लाइट से दूर रहे हनी सिंह को ट्विटर पर उनके फैंस ने ढेरों बधाइयां दीं।

सोशल नेटवर्किग साइट्स पर पूरे दिन उनके प्रशंसकों की शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। इसके जवाब में हनी ने लिखा,आप सभी के संदेशों और प्यार का मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। मेरे संगीतमय सफर का हिस्सा बनने के लिए आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान।

Leave a comment