आखिर प्रियंका ने शुरु की टीवी शो क्वोंटिको की शूटिंग

आखिर प्रियंका ने शुरु की टीवी शो क्वोंटिको की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने टीवी चैनल एबीसी के नए धारावाहिक क्वोंटिको की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने शूटिंग के पहले ही दिन 16 घंटे काम किया। प्रियंका की ये एक नई  शुरुआत है। देसी दर्ल ने खुद इस बात की जानकारी अपने चाहने वालों को ट्विटर के जरिए दी है।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा है कि आज16 घंटों की शूटिंग पूरी की। थकी हूं, पर पहला दिन कमाल का रहा। अब थोड़ी नींद ली जाए।

अमेरिकी टीवी शो में प्रियंका फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन की प्रशिक्षु एजेंट के रूप में नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल की डील साइन की थी। जिसके बाद एबीसी की कास्टिंग हेड केली ली प्रियंका को साइन करने के लिए विशेष रूप से भारत आईं थी। 

इसके बाद इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने दी थी। प्रियंका इससे पहले पिटबुल और विलियम जैसी संगीत हस्तियों के साथ काम करके अपनी वैश्वीक पहचान बना चुकी हैं। इसे उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती ख्याति से जोड़ कर देखा जा रहा है।

प्रियंका का यह पहला टीवी विदेशी टीवी शो है। वैसे वह भारत में टीवी पर अपने कदम पहले ही रख चुकी हैं। वह कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी को में अपने जल्वे बिखेर चुकीं हैं।

Leave a comment