Search KhabarFast

Press ESC to close

नाना राज कपूर की तरह जोकर बनना चाहूंगा: अरमान

नाना राज कपूर की तरह जोकर बनना चाहूंगा: अरमान

मुंबई : अरमान जैन को अपने नाना राज कपूर का अभिनय बहुत पसंद है। उनका कहना है कि जिस तरह उन्होंने मेरा नाम जोकर, फिल्म में जोकर की भूमिका निभाई थी, उसी तरह वह भी एक दिन रुपहले पर्दे पर इसे निभाना चाहेंगे। अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा के बेटे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे अपने नाना (राज कपूर) का अभिनय बहुत अच्छा लगता है। मेरे नाना अद्भुत थे। मैंने जब �मेरा नाम जोकर देखी तब मैं बच्चा था और मैंने सोचा कि मेरे नाना सच में एक जोकर हैं। मैं भी एक दिन अपने नाना की तरह जोकर बनना पसंद करूंगा।

अरमान के रिश्ते के भाई-बहन करिश्मा, करीना और रणबीर बॉलीवुड में सक्रिय हैं, लेकिन वह कहते हैं कि वे जब उनसे मिलते हैं तो कभी फिल्मों के बारे में बात नहीं करते। अरमान ने कहा कि लोगों को लगता है कि हम फिल्मी परिवार हैं और घर में सिर्फ फिल्मों पर चर्चा करते हैं, लेकिन यह कतई सच नहीं है।

अरमान, आरिफ अली निर्देशित लेकर हम दीवाना दिल से फिल्मोद्योग में कदम रख रहे हैं। चार जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म में दीक्षा सेठ भी हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast