Search KhabarFast

Press ESC to close

BSE में अमिताभ ने बजाया घंटा, टीवी को कहा फिल्मों से बेहतर

BSE में अमिताभ ने बजाया घंटा, टीवी को कहा फिल्मों से बेहतर

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने आने वाले टीवी धारावाहिक युद्ध के प्रचार के लिए अनोखा तरीका अपनाया और आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार की शुरआत के मौके पर बजने वाला घंटा बजाया। इस मौके पर उन्होंने टीवी को फिल्मों से बेहतर बताते हुए कहा कि इसे और अधिक महत्व देने की जरूरत है।

आज सुबह जैसे ही कारोबार शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हुई और इलेक्टॉनिक घड़ी पर शून्य आया, 71 वर्षीय बिग बी ने घंटा बजाया। अमिताभ युद्ध धारावाहिक के माध्यम से पहली बार टीवी धारावाहिक में दिखाई देंगे। इससे पहले वह रियलिटी शो का ही हिस्सा रहे थे। धारावाहिक में वह रियल एस्टेट कारोबारी युधिष्ठिर सिकरवार के किरदार में दिखाई देंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं मीडिया के जरिये रोज बीएसई को टीवी पर देखता हूं। मुझे लगता है कि स्टॉक एक्सचेंज समाज में हो रही चीजों को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि देश आगे बढ़ रहा है, जैसा कि बंबई स्टॉक एक्सचेंज दिखा रहा है।उन्होंने युद्ध का पोस्टर भी जारी किया।

अमिताभ ने कहा,मुझे लगता है कि टीवी फिल्मों से बेहतर है। इस बारे में मेरा ज्ञान सीमित है, लेकिन मुझे जो थोड़ी बहुत जानकारी है, उसके मुताबिक भारत में टीवी की आय सिनेमा से तीन गुना अधिक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast