Search KhabarFast

Press ESC to close

रणवीर ने दी सफाई, दीपिका से नहीं कोई अफेयर

रणवीर ने दी सफाई, दीपिका से नहीं कोई अफेयर

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (28) को लगता है कि उनके और दीपिका पादुकोण (28) के बीच संबंध सिर्फ अफवाह है। रणवीर ने पीटीआई को एक साक्षात्कार में कहा कि नहीं हमारे बीच कुछ नहीं है। वह मेरे जीवन में बहुत खास है और बहुत करीबी मित्र है। वह उन सब आश्चर्र्यजनक लोगों में एक है, जिनसे मैं मिला हूं। एक कलाकार के तौर पर उनके लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है। यही बात है।

संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला, में एक-दूसरे के साथ अभिनय करने के बाद इन दोनों के डेटिंग करने की चर्चा बॉलीवुड में शुरू हो गई थी। हालांकि रणवीर और दीपिका ने यह कभी स्वीकार नहीं किया कि उनके बीच संबंध है।

रणवीर ने कहा कि वे पूरी तरह से अपने काम में लगे हुए हैं और मसालेदार खबरें नहीं रखते। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम में पूरी तरह से डूबा हुआ हूं। मैं रोजमर्रा के काम-काज में लगा रहता हूं और अपना जीवन पूरी तरह समर्पित कर रखा है।

दोनों लोगों को प्रेमी जोड़ा कहे जाने की बात से रणवीर सहज महसूस नहीं करते। रणवीर औद दीपिका भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक बार फिर साथ-साथ नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों ही अभी करिअर के एक खास मुकाम पर हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast