Search KhabarFast

Press ESC to close

बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म, कौचादैयां

बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म, कौचादैयां

चेन्नई : दक्षिण के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत की नई फिल्म,कोचादियान की रिलीज में भले ही विलंब हुआ हो लेकिन यह अग्रणी मल्टीप्लेक्स द्वारा शुक्रवार के 100 शो के लिए बनाई जा रही योजना की चमक कम नहीं कर पाया. चेन्नई के अग्रणी मल्टीप्लेक्स में से एक मायाजाल कोचादियान, की रिलीज के दिन सभी 16 स्क्रीन (पर्दो) पर फिल्म के 100 शो रखेगा.

मायाजाल की मैनेजर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि जब रजनी की एंथीरन, रिलीज हुई थीं तो हमने पहले पूरे सप्ताह के दौरान 90 शो रखे थे. चूंकि कोचादियान बहुत खास फिल्म होने जा रही है तो हमने शो की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी है. हम शुरुआती प्रतिक्रिया के आधार पर शो की संख्या घटाएंगे या बढ़ाएंगे. एसपीआई सिनेमा सरीखे अन्य मल्टीप्लेक्स पहले ही रिलीज वाले दिन के लिए अग्रिम तौर पर करीब 30,000 टिकटों की ब्रिकी कर चुके हैं. सीपीआई सिनेमा के प्रतिनिधि ने बताया कि शुरुआती सप्ताहांत के लिए टिकट बिक गए हैं. रिलीज वाले दिन फिल्म के रिकॉर्ड बनाने की संभावना है. यह राज्य में 477 स्क्रीनों पर रिलीज होनी है.

फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर. सरथ कुमार, आदि पिनीशेट्टी, नासिर और शोभना भी हैं. यह 10 देशों में करीब 6,000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. वहीं, रजनीकांत के प्रशंसक हर संभव तरीके से फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं रजनीकांत फैन एसोसिएशन के सदस्य रंजीत सोलोमन कहते हैं कि जश्न शुक्रवार तड़के 3 बजे से शुरू होगा.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast