Search KhabarFast

Press ESC to close

कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी ऐश्वर्या

कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी ऐश्वर्या

मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 67वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में शुक्रवार को शिरकत नहीं कर पाएंगी. फ्रांस में वायु परिवहन नियंत्रकों के हड़ताल के कारण ऐश्वर्या कान्स नहीं पहुंच पाईं, जहां शुक्रवार को उन्हें रेड कार्पेट पर शिरकत करना था.ऐश्वर्या वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करती हैं.

एक बयान के अनुसार, ऐश्वर्या की लंदन से नाइस की फ्लाइट स्थगित हो गई है और वह योजना के मुताबिक समय से कान्स नहीं पहुंच पाएंगी. लॉरियल पेरिस की टीम महोत्सव के दौरान किसी और दिन ऐश्वर्या के रेड कार्पेट प्रस्तुति के लिए प्रबंध कर रही है.

अब ऐश्वर्या 21 मई को कान्स फिल्मोत्सव के रेड कार्पेट पर प्रस्तुति देंगी.लॉरियल पेरिस इंडिया की महाप्रबंधक मानशी गुहा ने कहा, दुर्भाग्य से ऐश्वर्य की फ्लाइट स्थगित हो गई. हम उनके लिए किसी और दिन का कार्यक्रम तय करेंगे. हमें पूरा यकीन है कि वह हमेशा की तरह इस बार भी लोगों को अपनी प्रस्तुति से हैरान कर देंगी.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast