विजय हजारे ट्राफी में धोनी करेंगे झारखंड का नेतृत्व

विजय हजारे ट्राफी में धोनी करेंगे झारखंड का नेतृत्व

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तानी करते नज़र आएंगे। अपनी कप्तानी के दमपर पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट का परचम लहराने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महीने ही वनडे और टी.20 की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। वह अब विजय हजारे ट्राफी में झारखंड का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि धोनी पिछले दो सत्र भी झारखंड के लिए खेले थे मगर उन्होंने कभी भी टीम की अगुवाई नहीं की थी मगर इस बार उन्होंने इस ज़िम्मेदारी को स्वीकार किया है। इस बार विजय हज़ारे ट्रॉफी में झारखंड की टीम पर सभी की नज़र होगी क्योंकि इस टीम में धोनी के अलावा विस्फोटक इशान किशन और घरेलू सत्र के शीर्ष स्पिनर शाहबाज नदीम बाए हाथ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ सौरभ तिवारी भी टीम में है। तेज़ गेंदबाज़ वरुण आरोन और इशांक जग्गी भी धोनी की कप्तानी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी की कप्तानी में पिछले साले पुणे की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। धोनी के स्थान पर स्थान पर आस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम को एक युवा कप्तान चाहिए था और इसीलिए उन्होंने स्मिथ का चुनाव किया। 

Leave a comment