
कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत चुकी हिसार की शिल्पी श्योराण नरसिंह यादव के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। दोनों 10 मार्च को मुंबई में फेरे लेंगे।
जेएनएनए हिसार शहर के मॉडल टाउन निवासी देश की जानी मानी रेसलर शिल्पी श्योराण 10 मार्च को मुंबई में पहलवान नरसिंह पंचम यादव के साथ फेरे लेंगी। दोनों की सगाई 9 नवंबर को हो चुकी है। वाराणसी निवासी नरसिंह यादव भी जाने माने पहलवान हैं और दो बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और मुंबई में डीएसपी हैं।शिल्पी श्योराण ने बताया कि सगाई से कुछ दिन पहले ही नरसिंह यादव ने प्रपोज किया था। तब उन्होंने कहा कि वह अपने माता पिता से बात करके ही फैसला लेंगी। मेरे माता.पिता और परिवार ने बात मान ली।

Leave a comment