
हिसार के एस्ट्रोट्रर्फ मैदान में सब जूनियर महिला हॉकी की टीम के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों को सेवानिवृत डिप्टी डॉयरेक्टर सरदार बलदेव सिंह ने गुर सिखाए, बलदेव सिंह ने कहा कि हॉकी की शुरुवात सब जूनियर से ही होती है।
अगर इस खेल पर शुरु से ही ध्यान दिया जाए तो आने वाले सालों में अच्छे परिणाम आएंगे। वहीं सबजूनियर महिला हॉकी प्रशिक्षण कैंप का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि कैंप में तीस महिला हॉकी खिलाडियां भाग ले रही है।
उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को एक कमेटी का गठन करके प्रदेश की सबजूनियर टीम का चयन किया जाएगा।

Leave a comment