
मेलबर्न : न्यूजीलैंड ने अंतिम क्वार्टर में 10 मिनटों में तीन गोल दागते हुए चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में भारत को 3-2 से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इसी के साथ फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत और मलेशिया तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगे।
रूपिंदर पाल सिंह ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिलाई। 47वें मिनट में निक रॉस ने गोल दागते हुए भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके अगले ही मिनट में जैकब स्मिथ ने गोल दागते हुए न्यूजीलैंड को 2-1 की बढ़त दिलाई।
मैच समाप्त होने के तीन मिनट पहले ह्यूगो इंग्लिस ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और कीवी टीम 3-1 से आगे हो गई। मैच के अंतिम मिनट में रूपिंदर पाल ने अपना तथा टीम का दूसरा गोल दागकर भारत के हार के अंतर को कम किया।

Leave a comment