धोनी के 2019 विश्व कप तक खेलने के फैसले को सिलेक्टर्स का समर्थन

धोनी के 2019 विश्व कप तक खेलने के फैसले को सिलेक्टर्स का समर्थन

नई दिल्ली : भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने पिछले महीने यह इच्छा जताई थी कि वे 2019 विश्व कप तक खेलने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के सिलेक्टर्स भी उनके इस फैसले का समर्थन करते हैं।

टा‍इम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार धोनी के 2019 विश्व कप तक खेलते रहने के फैसले पर राष्ट्रीय चयन समिति ने खुशी जताई है। इस रिपोर्ट के अनुसार सिलेक्टर्स वन-डे टीम में वर्तमान समय में ज्यादा बदलाव के मूड में नहीं है और वे अगले विश्व कप तक धोनी के खेलने के निर्णय से खुश हैं। सूत्रों के अनुसार यदि धोनी ऐसा करेंगे तो इससे सिलेक्टर्स का काम आसान हो जाएगा। उनकी फिटनेस को लेकर किसी को कोई शंका नहीं है।

सिलेक्टर्स को लगता है कि छोटे प्रारूप में अभी कोई उनका योग्य विकल्प नजर नहीं आता है। समय के साथ धोनी के खेल में और सुधार आया है और सिलेक्टर्स उनसे भविष्य को लेकर चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार धोनी वन-डे टीम के जरूरी सदस्य है और अभी उनका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a comment