इशांत शर्मा बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रतिमा के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे

इशांत शर्मा बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रतिमा के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे

वाराणसी : भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा नौ दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी करेंगे। सगाई समारोह 19 जून को कराया गया था। सूत्रों के अनुसार शादी नौ दिसंबर को होने की उम्मीद है।

प्रतिमा सिंह वाराणसी से खेलती हैं और उन्होंने भारतीय बास्केटबॉल टीम का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया है जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं।

वह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं। देश के बास्केटबॉल जगत में सिंह बहनों' के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी सभी बहनें भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। दोनों को मंगलवार को गंगा आरती में भाग लेने के लिये घाट पर देखा गया था।

Leave a comment