
कोलकाता :भारत दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी की स्थिति को सुधारने में जुटा है। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 90 ओवरों में 7 विकेट पर 252 रन बना लिए है। रिद्धिमान साहा 25 और रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर है।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने ईडन गार्डंस में घंटी बजाकर दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की। भारत ने 239/7 से आगे खेलना शुरू किया।
इसके पूर्व पहले दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी जब केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शिखर धवन मात्र 1 रन बनाकर मैट हैनरी के शिकार बने। मुरली विजय भी 9 रन बनाकर हैनरी के शिकार बने। कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी रहा और वे मात्र 9 रन बनाने के बाद ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच दे बैठे।
46 पर 3 की विकट स्थिति के बाद पुजारा और रहाणे ने शतकीय भागीदारी कर पारी को संभाला। दोनों ने अर्द्धशतक पूरे किए।
पुजारा 87 रन बनाने के बाद नील वेगनर के शिकार बने। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रनों की भागीदारी की। रोहित शर्मा मात्र 2 रन बनाने के बाद जीतन पटेल की गेंद पर लाथम को कैच दे बैठे। रहाणे भी 77 के निजी स्कोर पर जीतन पटेल के शिकार बने। अश्विन 26 रन बनाने के बाद हैनरी की गेंद पर आउट हुए।
Leave a comment