रियो में शुरू होगा पैरालम्पिक खेल,पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल रवाना

रियो में शुरू होगा पैरालम्पिक खेल,पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल रवाना

रियो ऑलंपिक के बाद अब रियो में पैरालंपिक खेल शुरु होने जा रहे है। आपको बता दे की ये खेल 7 से 18 सितंबर तक खेला जाएेगा। 

इसमें भारत की ओर से 17 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। पैरालंपिक खेलों में इस बार ब्राजील के सबसे अधिक 278 खिलाड़ी भाग ले रहे है। वही अमेरिका के 276  खिलाड़ी पदकों के लिए दावेदारी पेश करेंगे। 

आपको बता दे की भारत के लिए रियो में हरियाणा प्रदेश से सबसे अधिक खिलाड़ी गए थे और पैरालंपिक खेलों में भी हरियाणा से तीन खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगें, रियो रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने अच्छे प्रदर्शन का भरोसा दिया।

Leave a comment