रियो में दीपा करमाकर ने जीता गोल्ड मेडल

रियो में दीपा करमाकर ने जीता गोल्ड मेडल

रियो ओलंपिक में इस बार एक भारतीय महिला जिम्नास्ट नजर आएगी। ऐसा इतिहास में पहली बार है कि कोई भारतीय महिला जिम्नास्ट ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाई है। दीपा करमाकर ने इतिहास रचने के कुछ घंटे बाद ही गोल्ड मेडल भी जीत लिया। दीपा ने रियो ओलंपिक खेलों की परीक्षण प्रतियोगिता में वाल्टस फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। 22 साल की दीपा 14.833 प्वॉइंट के अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ महिला वाल्टस फाइनल में टॉप पर रहीं और इस वैश्विक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता जो भारतीय जिम्नास्ट के लिए बड़ी उपलब्धि है।

दीपा ने पहले प्रयास में ही 14.833 प्वॉइंट जुटाए। उन्होंने अपने दूसरे और अंतिम प्रयास में 14.566 प्वॉइंट जुटाए। वाल्टस में दीपा के इस गोल्ड मेडल का हालांकि उनके ओलंपिक क्वालीफिकेशन से कोई लेना देना नहीं है। भारतीय जिम्नास्टिक अधिकारियों ने बताया कि पहली बार किसी भारतीय महिला ने वैश्विक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

 

Leave a comment