40 साल बाद हिन्दुस्तान को मिली बड़ी कामयाबी, भारत में होगी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक

40 साल बाद हिन्दुस्तान को मिली बड़ी कामयाबी, भारत में होगी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक

नई दिल्ली: बीजिंग में हुई ओलंपिक समिति की 139वींबैठक में भारत एक बड़ी सफलता मिली है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अगली बैठक की मेजबानी हासिल कर ली है। ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक अब मुंबई में होगी। इससे पहले को भारत को 1983 में इसकी मेजबानी मिली थी। अब दूसरी बार हिन्दुस्तान इसकी मेजबानी करेगा। 2023 में गर्मियों के दिनों मुंबई में इसका आयोजन किया जाएगा।

ओलंपिक समिति की 139वींबैठक का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में हुई। भारत की तरफ से अभिनव बिंद्रा, नरिंदर बात्रा और नीता अंबानी ने हिस्सा लिया है।  साथ ही भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी शमिल हुए है। आपको बता दें कि नीता अंबानी भारतीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं। साथ ही नरिंदर बात्रा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

इसके साथ ही नीत अंबानी ने कहा कि यह खेल के भविष्य को लिखने और ओलंपिक की भावना के साथ हमारी क्षमता को प्रज्वलित करने का समय है। भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना हमारी आकांक्षा है। भारत में 2023 में आईओसी सत्र एक उत्प्रेरक होगा जो इस महत्वाकांक्षा को क्रियान्वित करेगा। आज भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना और इस तरह के प्रतिष्ठित ओलंपिक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने जुनून और हमारी महत्वाकांक्षा को साझा करना वास्तव में एक सम्मान की बात है। 40 साल में भारत में यह पहला आईओसी सत्र होगा। भारत की अगली पीढ़ी एक अरब उम्मीदों से भरी है

वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र के रूप में एक ऐतिहासिक क्षण भारत आ रहा है! भारतीय खेल ने हाल के वर्षों में काफी प्रगति की है। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर उत्साहित और गौरवान्वित हूं।

Leave a comment