13 साल के लड़के ने पढ़ाई के लिए दी ऐसी धमकी, सुनकर हैरान रह गए परिवार वाले!

13 साल के लड़के ने पढ़ाई के लिए दी ऐसी धमकी, सुनकर हैरान रह गए परिवार वाले!

13 Years Old Gets Married: शादी की सही उम्र क्या है और क्या होनी चाहिए, इस पर बहस तेजी से चल रही है। हालांकि सबकी राय अलग-अलग है। ऐसे कई समाज हैं जो अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार शादी की उम्र और रीति-रिवाज तय करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बच्चे की जिद के कारण माता-पिता उसकी शादी करने के लिए मजबूर हो जाएं?वह भी शादी की निर्धारित उम्र में नहीं बल्कि महज 13 साल की उम्र में। पाकिस्तान में एक ऐसी ही शादी हुई, जिसमें दो बच्चे दूल्हा-दुल्हन बने और शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

13साल में बन दूल्हा

पाकिस्तान में हुई इस शादी का वीडियो सलाम पाकिस्तान नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें एक 13 साल का बच्चा दूल्हा बना नजर आ रहा है। उनकी दुल्हन महज 12 साल की है। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बच्चे ने अपनी मां और पिता के सामने शर्त रखी थी कि जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती, वह आगे की पढ़ाई नहीं करेगा। बच्चे की जिद के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जबकि पाकिस्तान में निकाह की उम्र लड़के के लिए 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है। उसके बावजूद माता पिता ने ये शादी कर दी। खबरोंके मुताबिक दोनों की 'बात पक्की' की रिवायत पूरी हो चुकी है यानी पारंपरिक तरीके से सगाई हो चुकी है।

इस तरह लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ये तो हद हो गई। एक यूजर ने लिखा कि इस बच्चे के पिता गंभीर हैं और अपने इकलौते बेटे को दूल्हे के रूप में देखना चाहते हैं। इसीलिए ऐसा किया गया। एक यूजर ने लिखा कि बालिग हुए बिना शादी करना पाकिस्तान में वैध नहीं माना जाएगा। एक यूजर ने लिखा कि ये कंटेंट बनाने के लिए भी हो सकता है।

Leave a comment