HARYANA NEWS: रणजीत चौटाला ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

HARYANA NEWS: रणजीत चौटाला ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बवानी खेड़ा: हरियाणा के बवानी खेड़ा विधानसभा के करीब एक दर्जन गांवों में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार एवं पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने दौरा किया। बवानी खेड़ा विधानसभा के सिकंदरपुर गांव से उन्होंने इस दौर की शुरुआत की। इसके बाद मिलकपुर, जीता खेड़ी, दुर्जनपुर, औरंग नगर, बरसी, सिवाना, ढाणी कुशाल सहित अलखपुरा गांव में दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है अबकी बार भाजपा सरकार 400 पार होने के बाद दुनिया में एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगी।

उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि भाजपा की कंपनी बहुत ही अच्छी चल रही है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कुलदीप बिश्नोई को मना लिया गया है और कल से उनके बेटे भव्य बिश्नोई हमारे प्रोग्राम में हमारे साथ शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी डिप्रेशन में है। उन्होंने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व के कमजोर होने का प्रमाण है।

25 मई को किया जाएगा मतदान

आपको बता दें कि हरियाणा की सभी सीटों पर 25 मई को मतदान किए जाएंगे। इसके परिणाम 4 घोषित किए जाएंगे।बीती रात कांग्रेस ने भी 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।    

Leave a comment