वर्ल्ड मैप में नहीं मिलेगा आपको ये देश, कभी नाम तक नहीं सुना होगा

वर्ल्ड मैप में नहीं मिलेगा आपको ये देश, कभी नाम तक नहीं सुना होगा

नई दिल्ली: आपने कई तरह के वर्ल्ड मैप्स को देखा होगा,जिसमें से कुछ आउटलाइन होते हैं तो वहीं कुछ डिटेल के साथ होते हैं।कुछ समय पहले यूएस द्वारा जारी किये गए लिस्ट के मुताबिक,दुनिया में कुल 195 देशबताए गए हैं। बता दें कि इनमें से 193 देश यूनाटेड नेशन के सदस्य हैं, जबकि दो नॉन मेंबर हैं। बीच-बीच में कई अन्य देश भी लिस्ट में शामिल होते रहते हैं। आज हम आपको वर्ल्ड मैप के बारें में एक ऐसी रोचक जानकारी देने वाले है, जो शायद ही आपको पता होंगी।

क्या आपको पता है कि हमारे वर्ल्ड मैप में कुछ ऐसे भी देश हैं जो आपको नक्शे में बिल्कुल दिखाई नहीं देते है। कई लोगों को तो इस के नाम तक पता नहीं हैं और इसलिए आज हम आपको इस अजब-गजब सवाल का जवाब देंगे।

दुनिया के किसी नक़्शे में नहीं मिलेंगे ये देश

ट्रांसनिस्ट्रिया: ये एक ऐसा देश हैं जो 1990 में बनाया गया था।इसे पहले ये देश चिसिनाऊ में शामिल था।इस देश को वर्ल्ड मैप भी शामिल नहीं किया गया हैं।आपको जान कर ये हैरानी होगी कि इस देश की अपनी अलग ही सेना,करेंसी और झंडा हैं।

सोमालीलैंड: सोमालीलैंड एक ऐसा देश हैं जंहा 1991 में अचानक सोमालिया में हिंसा भड़क गई थी।हिंसा भड़क जाने के बाद सोमालिया के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से ने अपने आप को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। इतना सब होने के बाद सोमालीलैंड देश बना। बता दें कि इस देश का अपना झंडा और करेंसी भी हैं।

इरीकीकुर्दिस्तान:आपको जानकर हैरानी होगी कि 1970 से ही इराक के अंदर ही ये इराकी कुर्दिस्तान स्वतंत्र देश मौजूद हैं। वैसे तो देश इराक के अंदर ही मौजूद है लेकिन इसकी अलग आर्मी,सरकार और बॉर्डर भी हैं।

वेस्टर्न सहारा: सहारा रेगिस्तान के बारे में तो कई लोगों को पता हैं,लेकिन वेस्टर्न सहारा दुनिया की नजरों से छिपा हुआ एक देश हैं। ये अफ्रीकन यूनियन का हिस्सा माना जाता हैं।कई सालों से आजादी की लड़ाई लड़ रहा ये देश किसी नक्शे में मौजूद नहीं हैं।

अब्खाजिया: ये देश पहले जॉर्जिया का हिस्सा था,लेकिन इसके बाद सोवियत यूनियन के गिरने के बाद इस देश ने अपनी आजादी मांगी।जिसके बाद नतीजा हुआ कि 1993 में इसे आजाद कर दिया गया था।

Leave a comment