
Yoga Day 2024: कल यानी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस है। योगा सेहत के लिए कितना फायदमंद होता है इससे सब वाकिफ हैं। योगा ना सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन योगा करने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग योगा करने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सेहत पर ये क्या प्रभाव डालता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि योगा करने से कम से कम आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ बॉडी टेंपरेचर बैलेंस रहता है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहता है। अगर आप योगा करने से तुरंत पहले पानी पीते हैं तो मेटाबोलिज्म को दिक्कत हो सकती है। इससे योगा में एकाग्र नहीं हो पाएंगे।
योगा के तुरंत बाद ना पीए पानी
वहीं अगर आप योगा करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो पेट में अकड़न और दर्द जैसी समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में योगा करने के बाद पानी पीने के लिए इतना समय लेना चाहिए कि आपके शरीर का तापमान बैलेंस हो सके और शरीर को सर्द गर्म ना लगे।
योगा के बीच पानी पीने की ना करें गलती
याद रखें योगा करने की बीच में पानी पीने की गलती बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से सेहत को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इससे आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही बॉडी टेंपरेचर भी असंतुलित हो सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लग रही हो तो थोड़ा सा पानी पी सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि इससे बचें।
खली पेट ना करें योगा
हेल्थ एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि जो लोग सुबह योगाभ्यास करना चाहते हैं, उनके लिए बेहतर होगा कि वे अपने योगाभ्यास से कम से कम 45 मिनट पहले केला और जामुन जैसे फल खा लें। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
Leave a comment