
नई दिल्ली: इन दिनों रमजान का पाक महिना चल रहा है। साथ ही इस महीने में दान करना काफी पुण्य माना जाता है। इसी बीच यमन की राजधानी साना में व्यापारियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस समारोह में सभी कारोबारी गरीबों लोगों दान कर रहे थे। तभी अचानक लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 78 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए।
जानाकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में सभी व्यापारी लोग गरीबों की आर्थिक सहायता कर रहे थे। तभी यहां सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे थे। हौती विद्रोहियों के ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी के मुताबिक कार्यक्रम में सही समन्वय न होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं इस पूरे मामले के बाद 2 कारोबारी को हूती विद्रोहियों ने अपने कब्जे में लिया है। साथ ही घटना स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया। पत्रकारों सहित दूसरे अन्य लोगों को आने से रोक दिया गया।
चश्मदीदोंके अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने को कोशिस में हथियारबंद हूती विद्रोहियों ने हवा में गोली चलाई। यह एक बिजली के तार से टकराईं, जिसके कारण उसमें विस्फोट हो गया। इससे दहशत फैल गई और लोगों ने भगदड़ मचानी शुरू कर दी। बता दें कि यमन की राजधानी में हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। उन्होंने यहां से सरकार को हटाकर राजधानी पर कब्जा कर लिया था।
Leave a comment