WORLD'S SMALLEST SERIAL KILLER: 8 साल की उम्र में तीन हत्या, ‘दूसरों को तकलीफ में देखकर लगता है अच्छा’

WORLD'S SMALLEST SERIAL KILLER: 8 साल की उम्र में तीन हत्या, ‘दूसरों को तकलीफ में देखकर लगता है अच्छा’

पटना: कहते है बच्चे भगवान का रूप होते है। उन्हें जो सीखाओंगे और दिखाओंगे। वहीं सीखते है। लेकिन जब एक बच्चा शैतान बन जाएं तो आप क्या करेंगे?दरअसल बिहार के मुंगेर में रहने वाला अमरजीत साडा किसी दरिंदे से कम नहीं था। उसने सिर्फ आठ साल की उम्र में ही तीन खून कर डाले थे। ये सारे मर्डर इतने वीभत्स तरीके से किये गए थे कि किसी का भी देखकर कलेजा कांप जाए। लेकिन इस हत्यारे के ना तो हाथ कांपे ना पैर। उसने बड़ी आसानी से सभी को मौत के घाट उतार दिया था।

अमरजीत साडा के शिकार में दो उसके रिश्तेदार थे। इसमें एक की उम्र छह साल थी और एक तो उसकी अपनी आठ महीने की बहन थी। इन दोनों के अलावा उसने अपने पड़ोसी की छह महीने की बेटी को भी मार डाला था। खुशबू उसकी सबसे कम उम्र की शिकार थी। उसने खुशबू को पत्थर से कूचकर मार डाला था। खुशबू की ह्त्या की बात अमरजीत साडा ने खुद उसकी मां के सामने कबूल की थी। इसके बाद ही उसे पुलिस के हवाले किया गया था। जहां मेन्टल एक्सपर्ट्स ने उसकी केस स्टडी कर कई तरह की बातें बताई।

अमरजीत साडा को जब अरेस्ट किया गया था उसकी उम्र सिर्फ आठ साल थी। उसका जन्म 1998 में हुआ था। उसने अपने गुनाह 2006 से 2007 के बीच अंजाम दिए थे। उस समय उसकी उम्र सात से आठ के बीच थी। मात्र 8 साल की उम्र में तीन मर्डर करने की वजह से अमरजीत साडा का नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के सीरियल किलर्स में दर्ज हो गया, जो अभी तक कायम है। हालांकि साडा को सजा नहीं मिली थी। क्योंकि भारतीय कानून के मुताबिक़, 18 की उम्र से पहले किये क्राइम की नाबालिग को सजा नहीं दी जा सकती।

इसी वजह से अमरजीत साडा को सुधार गृह भेजा गया था। वहां से अमरजीत साडा कब का आजाद कर दिया गया है। अभी ये सीरियल किलर कहां है इसका किसी को कोई पता नहीं है। बताया जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि का खून करता है, उस समय जब वो किसी उसकी तकलीफ देख उसे बहुत अच्छा लगता है। सिर्फ इसे ही देखने के लिए वो खून किया करता था। इसके अलावा उसका कोई मकसद नहीं होता था।

Leave a comment