
Ajab-gajab: भारत में गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी कई प्रमुख नदियां बहती हैं। इनमें गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी नदी है, तो वहीं सबसे छोटी नदी अरवरी नदी को माना जाता है। वहीं क्या आप लोगों ने दुनिया की सबसे बड़ी और छोटी नदी के बारे में पता है। तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। दरअसल आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी नील नदी को माना जाता है। वहीं दुनिया की सबसे छोटी नदी रोरिवर है।
दुनिया की सबसे छोटी नदी
दुनिया की सबसे छोटी नदी रो रिवर (Roe River, Montana) अमेरिका के मोंटाना राज्य (Montana, USA) में बहती है। साथ ही यहां मिसूरी नदी भी बहती है, जो अमेरिका की सबसे लंबी नदी है। मिसूरी नदी के काफी पास दुनिया की सबसे छोटी नदी भी बहती है। रोचक बात ये है कि 1980 के दशक में लिंकन स्कूल एलिमेंट्री की एक टीचर सुसैन नार्डिंजर और पांचवीं कक्षा के उनके छात्रों ने मिलकर एक मुहिम चलाई थी। वह रो नदी का नाम दुनिया की सबसे छोटी नदी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते थे, जो सफल भी हुआ।
मुहिम के चलने दर्ज हुआ नाम
इस नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा साल 1989 से 2000 तक मिला। वहीं इससे पहले ये खिबाब ऑरिगॉन में स्थित डी रिवर (D River) के नाम था। डी रिवर की लंबाई 440 फीट थी, जबकि रो रिवर इससे काफी छोटी है। ऐसे में रो नदी और डी नदी के बीच कंप्टीशन शुरू हो गया जिसकी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ये टाइटल देना ही बंद कर दिया था। लेकिन अब रो नदी को ही सबसे छोटी नदी माना जाता है।
इस नदी की लंबाई केवल 201 फीट यानी 61 मीटर है। शुरुआत से लेकर अंत की दूरी को चंद घंटों में कवर किया जा सकता है। यह नदी आगे चलकर मिसूरी नदी में समा जाती है। इस नदी में पानी लिटिल बेल्ट माउंटेन रेंज से आता है। अंडरग्राउंड स्प्रिंग से बनी इस नदी को कुछ ही देर में आसानी से देखा जा सकता है। यही वजह है कि इस नदी को दुनियाभर में सबसे छोटी नदी के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment