इस दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

इस दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

नई दिल्ली: दूध से वैसे तो कई सारी चीजें बनती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को पनीर खाना बेहद पसंद होता है। कई बार जब हमारे घरों पर मेहमान आते है तो हम सबसे पहले पनीर बनाना पसंद करते है क्योंकि ये एक ऐसा फायदेदार खाना है जो ज्यादातर लोगों को आसानी से पसंद आ जाता है। लेकिन क्या कभी आपके दिमाग में ये सवाल आया है कि दुनिया का सबसे महंगा पनीर कहां मिलता होगा और वो पनीर किसके दूध का बनता होगा? आज हम आपको उसी महंगे पनीर के बारे में बताने वाले है।

बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा पनीर प्यूल चीज है, जिसके एक किलोग्राम की कीमत एक सोने की चेन जितनी होती है। इस महंगे पनीर की कीमत 800 से 1000 यूरो  होती है यानि की करीब 82 हजार रूपये किलोग्राम होती है। इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपके दिमाग में ये चल रहा होगा की आखिर इस पनीर में ऐसा क्या है जो ये इतना मेहंगा बिकता है। ये खास पनीर किसी लैब में नहीं बनाया जाता है बल्कि इस पनीर को गधी के दूध से बनाया जाता है। ये पशु भी आम नहीं होते है बल्कि ये केवल सर्बिया में पाए जाने वाले खास प्रजाति के गधे है, जिनका नाम बाल्कन होता है। इस दूध को संरक्षित किया जाए। तो गधी का ये दूध करीब 25 से 30 हजार रूपये प्रति लीटर के कीमत पर बिकता है। इस पनीर के महंगे होने के पीछे पहला कारण तो पशु है और दूसरा कारण ये है कि इसे हर देश में नहीं बनाया जाता है।

दरअसल इस पनीर को बनाने के लिए 60 फिसदी बाल्कन और 40 फीसदी बकरी के दूध का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इस खास पनीर को ज़साविका स्पेशल नेचर रिजर्वमे तैयार किया जाता है। प्यूल चीज को बनाने के लिए बाल्कन गधी के 25 लीटर ताजे दूध को इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a comment