Search KhabarFast

Press ESC to close

वेनेजुएला-ईरान के बाद क्यूबा पर ट्रंप की नजर, बोले - आजाद करूंगा या कब्जा...

वेनेजुएला-ईरान के बाद क्यूबा पर ट्रंप की नजर, बोले - आजाद करूंगा या कब्जा...

Donald Trump Cuba Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर क्यूबा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वेनेजुएला और ईरान के बाद अब क्यूबा उनकी प्राथमिकता है। ट्रंप ने हाल ही में मियामी में एक सऊदी निवेश फोरम में बोलते हुए कहा 'क्यूबा नेक्स्ट है, बाय द वे... लेकिन प्रिटेंड करो कि मैंने यह नहीं कहा।' उन्होंने आगे कहा कि वे क्यूबा को 'आजाद कराने या कुछ रूप में लेने का सम्मान पाने वाले हैं और मैं इसके साथ कुछ भी कर सकता हूं, चाहे फ्री करूं या कब्जा करूं।'

ट्रंप की यह टिप्पणी वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के बाद आई है। जनवरी 2026में अमेरिका ने वेनेजुएला पर तेज ऑपरेशन चलाकर मादुरो को हिरासत में लिया था, जबकि फरवरी के अंत में ईरान पर हमले शुरू हुए। अब ट्रंप क्यूबा को 'कमजोर राष्ट्र' बताते हुए रेजीम चेंज की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्यूबा के साथ बातचीत चल रही है और यह 'फ्रेंडली टेकओवर' भी हो सकता है या नहीं भी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, क्यूबा लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अमेरिका ने वेनेजुएला से आने वाले तेल शिपमेंट्स को ब्लॉक कर दिया है, जिससे क्यूबा में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले हफ्तों में पूरे द्वीप पर ब्लैकआउट पड़े हैं। ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर तेल ब्लॉकेड और सख्त प्रतिबंधों के जरिए दबाव बढ़ाया है। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि क्यूबा की कम्युनिस्ट व्यवस्था विफल हो चुकी है और वे पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभाव मजबूत करना चाहते हैं।

ट्रंप ने पहले भी कहा था 'मुझे क्यूबा लेने का सम्मान मिलेगा। चाहे मैं इसे आजाद करूं या ले लूं, मुझे लगता है कि मैं इसके साथ कुछ भी कर सकता हूं।' उन्होंने क्यूबा को रूस और चीन का अड्डा बताते हुए इसे अमेरिका के लिए खतरा करार दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें