Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: किसानों के मुद्दों पर सक्रिय अभय चौटाला, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार को दी आंदोलन की धमकी

Haryana News: किसानों के मुद्दों पर सक्रिय अभय चौटाला, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार को दी आंदोलन की धमकी

Haryana NewsINLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और हरियाणा में किसानों के मुद्दे पर ज्ञापन दिया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने गेंहू के खरीद केंद्र ( फोकल खरीद केंद्र ) शुरू किए जाने और एमएसपी पर सरसों की खरीद शुरू करने की मांग की है।

INLD नेता अभय चौटाला ने कहा, "मुख्य मुद्दा खरीद को लेकर है। उन्होंने गेहूं की खरीद पर शर्तें लगाई हैं, जिसमें आपको ट्रैक्टर और ट्रॉली नंबर देने, मंडी में गेट पास लेने और बायोमेट्रिक्स जमा करने की ज़रूरत है। गेहूं की खरीद पर ऐसी कोई शर्त नहीं थी। मुख्यमंत्री ने हमें भरोसा दिलाया था कि वे बनाए गए सभी खरीद केंद्रों के लाइसेंस रिन्यू कर देंगे, और वे खरीद केंद्र बने रहेंगे। हमें मुख्यमंत्री से कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए हमें आज राज्यपाल से मिलना पड़ा। राज्यपाल ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे। जिस सरसो की खरीद MSP पर होनी चाहिए थी वह नहीं हुई।

अभय ने मुख्यमंत्री सैनी को बताया डमी सीएम

अभय चौटाला ने एक फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी को डमी सीएम बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांग पूरा नही हुई तो इनेलो आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो 30 मार्च को पानीपत में बैठक करेगी और किसानों को लेकर रणनीति बनाएगी। इनेलो मंडियों किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाएगी, किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से बात करेंगे।

पेट्रोल पंप खाली हो चुके है-अभय चौटाला

मुख्यमंत्री के गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी ना होने पर अभय चौटाला ने निशाना साधा।  मुख्यमंत्री को सब मिल रहा है। मेरे साथ पंचकूला या किसी अन्य जिले में चलें। वहां गैस के लिए लाइन लगी है और पेट्रोल पंप खाली हो चुके है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें