Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: एक घंटे के लिए उत्तराखंड में छा जाएगा अंधेरा! खुद बंद करनी होंगी घर की लाइटें

Uttrakhand News: एक घंटे के लिए उत्तराखंड में छा जाएगा अंधेरा! खुद बंद करनी होंगी घर की लाइटें

Uttrakhand News: शनिवार यानी 28 मार्च को उत्तराखंड में एक घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा। लोगों को घर की लाइटें खुद बंद करनी होगी। इसका समय 8;30 से 9;30 बजे तक का है। दरअसल 28 मार्च को अर्थ आवर डे है। जिसे देखते हुए धामी सरकार ने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से एक घंटे लाइट्स बंद रखने की अपील की है।

बता दें कि आज विश्व अर्थ डे की 20वीं वर्षगाठ है। जिसे देखते हुए ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बिजली का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।

क्या है सरकार का उद्देश्य

अर्थ आवर डे लोगों को पर्यावरण बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूक करता है। एक घंटे तक बिजली का उपयोग न करने से अच्छी-खासी बिजली की बचत हो सकती है। इससे जीवाशम ईंधन पर निर्भरता कम होती है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये अभियान जनता को एक संयुक्त प्रयोजन के लिए एकजुट करने की कोशिश है। अर्थ आवर डे प्रत्येक मनुष्य को याद दिलाता है कि हमारी छोटी-छोटी पहल पर्यावरण में बड़ा बदलाव ला सकता है।    

धामी सरकार की लोगों से अपील

एक घंटे तक बिजली का उपयोग ना करना इसका प्रतीकात्मक संदेश ये भी है कि पृथ्वी हमारा घर है। इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में ऊर्जा के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं। यहां कई बड़े-बड़े हाइड्रोपावर परियोजनाओं पर काम हो रहा है। टिहरी डैम पर टीएचडीसी की भी परियोजना है। अब इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार ने लोगों से ब्लैक आउट के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। ऐसा नहीं की ब्लैक आउट पहली बार हो रहा है। इससे पहले भी पिछले साल भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान पूरे देश में ब्लैक आउट किया गया था। हालांकि, उस वक्त पाकिस्तान से तनाव के कारण ब्लैक आउट करने की अपील की गई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें