World Tuberculosis Day: पूरी दुनिया में एक दिन होती है 4000 मौतें, क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

World Tuberculosis Day:  पूरी दुनिया में एक दिन होती है 4000 मौतें, क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

नई दिल्ली:  हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इस दिन विशेष तौर पर कई सारे अभियान चलाए जाते हैं। ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल सके। बता दें, टीबी बेहद ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में करीब 4000 से ज्यादा लोगों की मौत एक दिन में हो जाती है।

टीबी दुनिया के सबसे घातक संक्रामक रोगों में से एक है। हर दिन, 4000 से अधिक लोग टीबी से अपनी जान गंवाते हैं और करीब 28,000 लोग इस घातक बीमारी के चपेट में आकर बीमार पड़ते हैं। टीबी से निपटने के वैश्विक प्रयासों के कारण वर्ष 2000 से अनुमानित 66 मिलियन लोगों की जान बच पाई है।

जानें क्या है टीवी के लक्षण 

3 सप्ताह तक लगातार खांसी आना रोग का प्रमुख लक्षण है। खांसी के दौरान कफ के साथ खून का बनना एक अन्य प्रमुख लक्षण है जिस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। टीबी के कारण पेट में दर्द, जोड़ों में दर्द, दौरे और लगातार सिरदर्द भी हो सकता है।

टीबी का समय पर पता लग जाने पर इलाज किया जा सकता है। इलाज करते समय टीबी का स्ट्रेन भी महत्वपूर्ण होता है। लेटेंट टीबी के उपचार में एंटीबायोटिक लेना शामिल है। एक्टिव टीबी के मामले में अफेक्टेड लोगों को लगभग नौ महीने की अवधि के लिए दवाइयांलेने की सलाह दी जा सकती है।

इस बार का वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे 2022 का थीम है 'Invest To End TB. Save Lives'। टीबी के खिलाफ लड़ाई को तेज करने और वैश्विक नेताओं द्वारा टीबी को समाप्त करने के लिए किए गए कमिटमेंट को हासिल करने के लिए जोर देता है ये खास दिन।

Leave a comment