New York में आपातकाल की घोषणा, 5,000 उड़ानें रद्द, 10 लाख घरों की बिजली गुल

New York में आपातकाल की घोषणा, 5,000 उड़ानें रद्द, 10 लाख घरों की बिजली गुल

नई दिल्लीअमेरिका के कई क्षेत्रों में गुरुवार को आए तूफान के बीच, 5,000से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।अमेरिका में बॉम्ब साइक्लोन की वजह से भीषण बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हवाई सेवाओं के साथ-साथ रोड और रेल ट्रांसपोर्ट भी बुरी तरह प्रभावित हैं। सर्दियों के तूफान बॉम्ब चक्रवात अमेरिका में तबाही इस कदर मचा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 10लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। जबकि किसी भी आपात स्थिति को टालने के लिए हजारों एयरलाइनों ने अपने मार्गों को बदल दिया है। अंतिम क्षणों में रद्द किए जाने से हवाईअड्डों पर बड़ी अफरातफरी मच गई क्योंकि परिवार क्रिसमस की छुट्टियों के लिए अपने घरों को लौट रहे थे।

न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा

आपको बता दें कि,न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा की गई है।बॉम्ब साइक्लोन की वजह से भीषण बर्फबारी हो रही है। अमेरिका में भारी हिमपात, गरजती तेज हवाओं ने देश के दक्षिणी राज्यों सहित अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। साइक्लोन में हवा इतनी ठंडी है कि उबलते हुए पानी को भी तुरंत बर्फ बना रहा है। देश की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में है। पश्चिमी राज्य मोंटाना में पारा -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, डेस मोइनेस, आयोवा जैसे स्थानों पर तापमान-37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

5,000 उड़ानें रद्द, 7,600 उड़ानों का बदल समय

अमेरिका में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर क्रिसमस से पहले हॉलिडे ट्रैवल पर पड़ रहा है. नेशनल वेदर सर्विस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर ने ट्वीट किया, तापमान में गिरावट, तेज सर्द हवाओं और बर्फबारी के साथ ठंड तेजी से आगे बढ़ रही है। ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, न्यूयॉर्क, शिकागो और सिएटल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू लगभग 5,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। जबकि अन्य 7,600 का समय बदल दिया गया है।

Leave a comment