इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 17 की मौत, दर्जनों लोग घायल

इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 17 की मौत, दर्जनों लोग घायल

Tragic accident in Indonesia:  इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा हो गया है बता दें कि जकार्ता में देर रात एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लग गई,जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी जकार्ता में देर रात एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लग गई। जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर दमकल विभाग और  पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना (Pertamina) के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली करा लिया था। अग्निशमन विभाग ने बताया कि दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हो गए।

Leave a comment