रूस में गृहयुद्ध! वैगनर ग्रुप ने रूसी सेना के खिलाफ छेड़ी लड़ाई, कई शहरों पर किया कब्जा

रूस में गृहयुद्ध! वैगनर ग्रुप ने रूसी सेना के खिलाफ छेड़ी लड़ाई, कई शहरों पर किया कब्जा

Russian: रूस में अब गृहयुद्ध की शुरूआत हो गई है। बता दें कि पुतिन के खिलाफ वैगनर ग्रुप ने बगावत का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद मॉस्को की सड़कों पर वैगनर ग्रुप सेना नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए हैं। इतना ही नहीं बैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया।

किराए पर लिए गए लड़ाकों ने पुतिन के खिलाफ छेड़ी जंग

वहीं इस मामले पर पुतिन सरकार सख्त नजर आ रही है। सैन्य ठिकानों पर कब्जे के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और कठोर होगा।

पुतिन ने की ये अपील

बता दें कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने एलान किया है कि उसकी सेना ने रोस्तोव में रूस में सैन्य ठिकानों और एक एयरोड्रोम पर कब्जा कर लिया है। इस बीच रूस ने भी पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी है और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को प्रस्ताव दिया है कि जो भी सैनिकों के खिलाफ नहीं लड़ेगा, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

दरअसल रूस की तरफ से यूक्रेन में लड़ रहे किराए के लड़ाकों के समूह वैगनर ग्रुप ने अब रूसी सेना के खिलाफ ही लड़ाई छेड़ दी है। इसे लेकर रूस ने मॉस्को में आपात कदम उठाए हैं और आतंक-निरोधी नियमों का एलान कर दिया है।

Leave a comment