Racial Attack! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, हमलावर ने छात्र को 11 बार चाकुओं से गोदा

Racial Attack! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, हमलावर ने छात्र को 11 बार चाकुओं से गोदा

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र पर चाकुओं से हमला किया गया है। छात्र उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला है।यह हमला 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में एक स्पष्ट 'नस्लीय हमले' की तरह जिसमें चेहरे, छाती और पेट पर कई बार वार किए जाने के बाद आगरा के 28 वर्षीय भारतीय छात्र की हालत गंभीर है।। हमलावर ने छात्र पर करीब 11 वार किए हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र के परिजनों ने उसे आगरा लाने के लिए फतेहपुरसीकरी के सांसद से मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दे कि,न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में PHDकर रहे शुभम गर्ग रात करीब साढ़े दस बजे चल रहे थे। अपने निवास स्थान पर लौटते समय प्रशांत राजमार्ग के किनारे। 27 वर्षीय व्यक्ति डैनियल नॉरवुड को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया और उसे चैट्सवुड पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उस पर हत्या के प्रयास का एक आरोप लगाया गया है।

ऐसे किया गया था हमला

किरावली के पैठ गली के रहने वाले रामनिवास गर्ग का 28 साल का बेटा शुभम गर्ग आईआईटी चेन्नई से मॉस्टर आफ साइंस की डिग्री लेकर ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी करने के लिए गया है। वह सिडनी के यूनएनएसडब्ल्यू कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले महीने एक सितंबर को ही ऑस्ट्रेलिया गया था। बताया जा रहा है कि छह अक्टूबर को वह एटीएम से रुपये निकाल कर रात करीब 10 बजे अपने कमरे पर लौट रहा था कि तभी एक हमलावर ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावर ने शुभम के जबड़े, छाती और पेट में 11 बार चाकू से हमला किया, जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्त ने इसकी जानकारी शुभम के परिजनों को दी है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने केस दर्ज कर 10 अक्टूबर को आरोपी डेनियल नोरवुड को अरेस्ट कर लिया है।

Leave a comment