अमेरिका के बाद मिस्र की पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुए PM मोदी, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

अमेरिका के बाद मिस्र की पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुए PM मोदी, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

PM Modi Egypt State Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमेरिका यात्रा के समापन के बाद मिस्र के लिए रवाना हुए है। यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है।राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र की 2 दिवसीय राजकीय यात्रा 1997के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा भी है।

आपको बता दें,PM मोदी शनिवार (24 जून) शाम 6.15 बजे (IST) मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद रात करीब 8.40 बजे मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ गोलमेज बैठक होगी। गोलमेज बैठक के बाद PMमोदी भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगे।लगभग 10.20बजे (IST), प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से मिलेंगे और फिर मिस्र के विचारकों के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह मिस्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे।वह रविवार को दोपहर करीब 1बजे (IST) मस्जिद जाएंगे।इसके बाद वह दोपहर करीब 2बजे हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान जाएंगे और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

बता दें कि,यह एक स्मारक है जिसे राष्ट्रमंडल द्वारा बनवाया गया है, लेकिन यह उन 3,799भारतीय सैनिकों का स्मारक है जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र में विभिन्न लड़ाइयों में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा करने के बाद PMमोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मिस्र प्रेसीडेंसी में मुलाकात करेंगे।इसके बाद नेता MOUपर हस्ताक्षर करेंगे और शाम करीब 5.30बजे एक संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।PMमोदी उसी दिन शाम करीब 6.30 बजे (IST) नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a comment