PAKISTAN: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

PAKISTAN: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

नई दिल्लीपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए एक बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आत्मघाती बम हमला इस्लामाबाद के आई-10इलाके में हुआ।पाकिस्तान मीडिया संगठन जियो न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस द्वारा जांच के लिए एक "संदिग्ध" कैब को रोकने के बाद विस्फोट हुआ।

4 पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल

आपको बता दें कि, पुलिस ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है।विस्फोट में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक सिपाही शहीद हो गया है। घायलों को पाकिस्तान चिकित्सा विज्ञान संस्थान ले जाया गया। पाकिस्तान पुलिस के अनुसार, वाहन में विस्फोटक सामग्री थी। वहीं इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट किया, "अधिकारी स्नैप-चेकिंग कर रहे थे जब उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया। अधिकारियों के पास कार रुकने के तुरंत बाद वाहन में सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल हुए हैं।''

इस्लामाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, "पुलिस ने सुबह 10:15 बजे I-10/4 के पास एक वाहन देखा जिसमें एक पुरुष और एक महिला सवार थे। अधिकारियों ने संदिग्ध पाए जाने के बाद वाहन की तलाशी ली।" उन्होंने कहा, "दंपत्ति कार से बाहर आए और अधिकारियों की ओर चेकिंग किए जाने के दौरान युवक किसी बहाने से फिर से वाहन के अंदर गया और खुद को उड़ा लिया।"

विस्फोट का वीडियो हुआ वायरल

एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा, "सेक्टर I-10/4 के सर्विस रोड पूर्व में दोनों तरफ के ट्रैफिक के लिए डायवर्जन किया गया है।" घटना के बाद नागरिकों को विकल्प के रूप में सेक्टर I-10/4 के सर्विस रोड पश्चिम का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वाहन का जलता हुआ दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Leave a comment