
Jaffar Express Train Hijacked: बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने सभी बंधकों को छुड़ा लिया और ऑपरेशन सफल रहा। लेकिन BLA ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अब भी 150से अधिक लोग उनके कब्जे में हैं।
100से अधिक शव बरामद, सेना और BLA के दावे अलग
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बोलान की पहाड़ियों में ऑपरेशन के दौरान 100से अधिक शव मिले हैं। इनमें से अधिकतर पाकिस्तानी सैनिक बताए जा रहे हैं, जो छुट्टी पर थे। हालांकि, मृतकों की सही संख्या अभी साफ नहीं हो पाई है।
बोलान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय सूत्रों का कहना है कि BLA के पास अब भी कई पाकिस्तानी सैनिक हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने जाफर एक्सप्रेस हाईजैक मामले में सभी बंधकों को छुड़ा लिया और ऑपरेशन में BLA के 33लड़ाके मारे गए।
पंजाबी सैनिक का खुलासा, सेना के दावे पर सवाल
इस बीच, जाफर एक्सप्रेस में बंधक रहे एक पंजाबी सैनिक ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपनी आंखों से BLA के लड़ाकों को 50-60पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या करते देखा।
बोलान न्यूज ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी साझा किए हैं। इनमें एक पीड़ित व्यक्ति दावा कर रहा है कि उसने BLA के लड़ाकों को 50से 60लोगों को मारते हुए देखा।
कैसे हाईजैक हुई थी जाफर एक्सप्रेस?
क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 9बजे रवाना हुई थी। यह दोपहर 1:30बजे सिब्बी पहुंचने वाली थी। लेकिन बोलान के मशकाफ टनल में हमलावरों ने हमला कर दिया।पहाड़ी इलाके में 17सुरंगें हैं, जिससे ट्रेन की गति धीमी हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर BLA ने टनल नंबर-8को विस्फोट से उड़ा दिया। ट्रेन बेपटरी हो गई और हाईजैक कर ली गई।
हमले की योजना पहले से तैयार थी। BLA ने मजीद ब्रिगेड और फतेह ब्रिगेड के लड़ाकों को तैनात किया था। ऑपरेशन के दौरान आतंकी दो गुटों में बंट गए और ट्रेन को बोलान दर्रे में रोककर बंधकों को कब्जे में ले लिया।
बलूचिस्तान में अशांति और चीन की बढ़ती भूमिका
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे अशांत प्रांत माना जाता है। यहां 1948से ही बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष चल रहा है। बलूच समुदाय लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहा है।हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में चीन का प्रभाव बढ़ा है। चीन की परियोजनाओं को लेकर भी यहां लगातार हमले हो रहे हैं।
फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं और आने वाले दिनों में संघर्ष और बढ़ सकता है।
Leave a comment