
47 people committed mass suicide:केन्या देश में 47 लोगों ने भूखे रहकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन सभी लोगों ने एक पादरी के कहने पर भूखे रहे और उनकी मौत हो गई।
पादरी के कहने पर 47 लोगों ने की आत्यहत्या
जानकारी के अनुसार, गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च के एक पादरी ने इन लोगों कहा था कि अगर ये लोग भूखे रहकर खुद को दफन कर लेंगे तो ये स्वर्ग में जाएंगे और इनकी मुलाकात जीसस से होगी। हालांकि, पुलिस की ओर से इन लोगों के शवों को पिछले तीन दिनों से निकाला जा रहा है और शवों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
पुलिस ने लगाया सच का पता
इस घटना की जानकारी मलिंदी उप-काउंटी के पुलिस प्रमुख जॉन केम्बोई ने दी है। उन्होंने बताया कि पादरी पॉल माकेंजी की जमीन पर अभी और कबरें खोदी जाएंगी। इसके बाद ही आत्महत्या करने वाले लोगों को पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को शव मिलने के बाद पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पादरी के कहने पर ही इन लोगों ने ये कदम उठाया।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर मालिंदी में पादरी की संपत्ति पर छापा मारा। इसके बाद जांच में पुलिस को एक के बाद एक शव मिलते ही गए। पुलिस ने अब सभी शवों से डीएनए सैंपल इकट्ठा कर रही है। ताकि ये साबित हो सके कि इन लोगों की मौत भूखे रहने की वजह से ही हुई है। वहीं पुलिस ने पादरी को गिरफ्तारी कर लिया है।
Leave a comment