
US Election Results 2025: अमेरिका में हुए हालिया चुनावों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। 2025 के न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव और 2024 के कांग्रेस चुनावों में कई भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने जीत हासिल की, जो अमेरिकी राजनीति में भारतीय डायस्पोरा की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा, लेकिन उनके अलावा भी कई अन्य भारतीय मूल के नेता हैं जिन्होंने सफलता का परचम लहराया।
न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर बनें जोहरान ममदानी
बता दें, 34 वर्षीय जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जीत हासिल कर शहर के इतिहास में सबसे युवा मेयर बन गए हैं। भारतीय मूल के इस मुस्लिम नेता ने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई और वर्किंग क्लास मुद्दों पर फोकस कर विविध गठबंधन बनाया। उनकी जीत डेमोक्रेट्स के लिए एक बड़ा बढ़ावा है और अमेरिकी राजनीति में प्रोग्रेसिव विचारों की मजबूती दिखाती है।
गजाला हाशमी बनीं वर्जीनिया की पहली मुस्लिम लेफ्टिनेंट गवर्नर
भारतीय मूल की गजाला हाशमी ने वर्जीनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद पर जीत दर्ज की, जो राज्य के इतिहास में पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई महिला के रूप में एक मील का पत्थर है। वर्जीनिया स्टेट सीनेटर के रूप में पहले से सक्रिय रहीं। हाशमी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय पर जोर देकर जीत हासिल की। उनकी सफलता अमेरिकी राजनीति में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है।
जेजे सिंह ने हासिल की जीत
भारतीय मूल के जेजे सिंह ने भी जीत हासिल की। उन्होंने वर्जीनिया हाउस ऑफ डेलीगेट्स 26 से चुनाव लड़ा और जीत का परचम लहराया। जेजे सिंह का जन्म उत्तरी वर्जीनिया में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था।
Leave a comment