क्या है सिंधु नदी और भारत का कनेक्शन? जहां मिला 80 हजार करोड़ का सोना

क्या है सिंधु नदी और भारत का कनेक्शन? जहां मिला 80 हजार करोड़ का सोना

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान में पंजाब प्रांत में सिंधु नदी के तट पर अटक में 80हजार करोड़ रुपए का सोने का भंडार मिला है। इसकी पुष्टि खुद पंजाब प्रांत के पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने की है। बता दें, सिंधु नदी हिमालय से निकलती है और भारत के रास्‍ते पाकिस्‍तान में दाखिल होती है।

सिंधु नदी की कुल लंबाई 3200किमी बताई जा रही है। जो तिब्बत से निकलकर भारत और पाकिस्तान होते हुए अरब सागर में खत्म हो जाती है।

सोने की तलाश में पाकिस्तान

ऐसे तो ये सोना पाकिस्तान में मिला है। इसलिए पाकिस्तान इसे चुपचाप निकालने की कोशिशों में जुटी है। इस मामले में पाकिस्तान के भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि जो सोना नदी के तलहटी में जमा हुआ है। वो पाकिस्तान के उत्तरी पहाड़ी इलाकों से तेज गति से बहते पानी के साथ लाया गया है। 

सिंधु नदी और भारत का कनेक्शन

सिंधु नदी और भारत का कनेक्शन बहुत पुराना और महत्वपूर्ण है। यह नदी भारतीय उपमहाद्वीप की जीवनरेखा मानी जाती है। सिंधु नदी का भारत में प्रवेश हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले से होता है। जहाँ यह सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम जैसी प्रमुख नदियों के साथ मिलकर पंजाब की पांच नदियों (पंचनद) का निर्माण करती है।

तो वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के तहत, सिंधु नदी के जल का विभाजन किया गया है। जिसमें भारत को सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के जल का उपयोग करने का अधिकार है।

Leave a comment