
Haryana news: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केशव पार्क थीम पार्क(थीम पार्क) में 30 दिसंबर 2025 को सुबह एक सर काटे लाश मिली थी और इसके बाद तमाम कुरुक्षेत्र पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही थी और मृतक व्यक्ति की शिनाख्त में लगी हुई थी। उसके लगभग 15 दिन बाद यानी की 13 जनवरी को उस व्यक्ति की गर्दन कुरुक्षेत्र के पवित्र सनिहित सरोवर से बरामद हुई थी।
वहीं कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुथी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव खोजकीपुर जिला पानीपत के रूप में हुई है। आरोपियों ने रंजिश के तहत सुनील का मर्डर किया था।
आरोपियों की पहचान मोहित निवासी खोजकीपुर और मनजीत निवासी पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी मनजीत को अपने साथ ट्रेन से कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचे थे और पहले होटल में रुके थे और उसके बाद आरोपी टहलने के बहाने थीम पार्क में पहुंचे थे और लगभग एक घंटा वहीं पर टहलते रहे। उसके बाद आरोपीयो ने सुनील का मर्डर कर दिया था। उन्होंने बताया कि मामले में 4 आरोपी शामिल थे। जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Leave a comment