Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल में बड़ा हवाई हादसा टला, लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला विमान; सवार थे 55 यात्री

नेपाल में बड़ा हवाई हादसा टला, लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला विमान; सवार थे 55 यात्री

Nepal Plane Incident:नेपाल के पूर्वी हिस्से में झापा जिले के भद्रपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार 2जनवरी की रात एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। बुद्ध एयर की फ्लाइट नंबर 901 (काठमांडू से भद्रपुर) लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर बाहर निकल गई, लेकिन सौभाग्य से कोई हादसा नहीं हुआ और विमान में सवार 55लोग (जिनमें 51यात्री और 4क्रू मेंबर शामिल हैं) पूरी तरह सुरक्षित है। किसी को कोई चोट नहीं आई।

कहां-कैसे हुआ ये हादसा?

बता दें, यह घटना रात करीब 9:08बजे हुई, जब ATR 72-500टाइप का विमान (रजिस्ट्रेशन 9N-AMF), कैप्टन शैलेश लिंबू के नियंत्रण में, लैंडिंग के बाद नियंत्रण खो बैठा। विमान रनवे से लगभग 200मीटर आगे निकलकर घास भरे इलाके में रुक गया, जहां पास ही एक छोटी नदी बह रही है। विमान को हल्की क्षति पहुंची है, लेकिन कोई आग या बड़ा विस्फोट नहीं हुआ।

बुद्ध एयर ने भी बयान जारी कर कहा कि तकनीकी और राहत टीम काठमांडू से भद्रपुर पहुंच गई है, ताकि विमान की जांच हो सके। विमान को रातभर एयरपोर्ट पर ही रखा गया और शनिवार सुबह पहले फ्लाइट से काठमांडू वापस लौटने की योजना थी। नेपाल पुलिस ने भी ट्विटर पर पोस्ट कर पुष्टि कि 'सभी व्यक्तियों को नेपाल पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा सुरक्षित बचाया गया।' उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान की राजधानी फिर दहली...तेहरान में बमबारी से 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

Tehran Airstrike: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष सोमवार 6 अप्रैल 2026 को और तीव्र हो गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

US-Iran War:ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की ओर से ईरान को 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन, ईरान ने अमेरिका की धमकी को खारिज कर दिया है।

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

Pakistan New Weapon: पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए संभावित खतरा बताया गया है,

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast