Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पानीपत का खेत बना खौफ का केंद्र, युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

HARYANA NEWS:   पानीपत का खेत बना खौफ का केंद्र, युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

HARYANA NEWS:  हरियाणा के पानीपत शहर के समालखा क्षेत्र के जौरासी खास गांव में उस समय सनसनी फैल गई,जब खेतों में रजवाहे के पास एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने खेत मालिक को शव की सूचना दी। इसके बाद खेत मालिक ने सरपंच को और सरपंच ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक वहां कोई नहीं दिखा था, जिससे आशंका है कि हत्या सुबह के समय हुई होगी।सूचना मिलते ही समालखा एसएचओ गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। पानीपत से डीएसपी आत्माराम भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अतिरिक्त समालखा सीआईए, पानीपत सीआईए और एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक को खड़े-खड़े गोली मारी गई प्रतीत होती है। शव पर सिर से खून के छींटे पैरों और पेट तक फैले हुए थे, जो गोली लगने की पुष्टि करते हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जौरासी खास के सरपंच सहित ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।डीएसपी आत्मा राम ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें