
Ishaq Dar On Israel-Iran Tension: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा था। जिस पर अब इस वीडियो की कड़ी आलोचना करते हुए वीडियो को मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है। दरअसल, इस वीडियो में एक ईरानी जनरल ने कथित तौर पर दावा किया था कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु हमला करेगा। जिसके बाद डार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की परमाणु नीति के खिलाफ है, जो 1998 से अपरिवर्तित है और केवल आत्मरक्षा के लिए है।
कैसे हुई विवाद की शुरुआत?
दरअसल, 15 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें एक ईरानी जनरल ने दावा किया कि पाकिस्तान ने तेहरान को आश्वासन दिया है कि इजरायल के परमाणु हमले की स्थिति में वह इजरायल पर जवाबी परमाणु हमला करेगा। यह दावा मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच आया।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस दावे ने पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सोमवार 16 जून को पाकिस्तानी संसद और सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान दिया। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान की परमाणु नीति 1998 से नहीं बदली है। हमारी तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया। यह पूरी तरह मनगढ़ंत था। हमारी नीति आत्मरक्षा के लिए है।'
क्या है पाकिस्तान की परमाणु नीति?
पाकिस्तान ने साल 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद अपनी परमाणु नीति को 'न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोध' (Minimum Credible Deterrence) के रूप में परिभाषित किया था। यह नीति मुख्य रूप से भारत के साथ संभावित युद्ध की स्थिति में आत्मरक्षा पर केंद्रित है। डार ने संसद में जोर देकर कहा कि पाकिस्तान का परमाणु हथियार किसी तीसरे देश की रक्षा के लिए इस्तेमाल करने की नीति में शामिल नहीं है।
Leave a comment